हरियाणा विधानसभा: किसी भी पार्टी को नहीं मिली बहुमत, सत्ता किसकी? 'सस्पेंस बरकरार'

by GoNews Desk 4 years ago Views 1396

Haryana Legislative Assembly: No party got majorit
हरियाणा में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के नतीजों में  किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने के बाद अब कौन सी पार्टी सरकार बनाएगी इसपर अभी सस्पेंस बरकरार है। बीजेपी और कांग्रेस सरकार बनाने का दावा तो कर रहे हैं, लेकिन बहुमत किसी भी पार्टी के पास नहीं है। विधानसभा चुनाव में जहां बीजेपी को सबसे ज्यादा 40 सीटें मिली हैं, वहीं कांग्रेस को 31 और जेजेपी को 10 सीटें मिली हैं। इसके अलावा INLD को 1 , हरियाणा लोकहित पार्टी को 1 और 7 सीटें निर्दलियों को मिली हैं।

10 सीटें जीतकर दुष्यंत चौटाला किंगमेकर बने हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां लगातार  दुष्यंत चौटाला से संपर्क में हैं। इस बीच सरकार बनाने को लेकर बीजेपी ने निर्दलियों से बात की है। देर रात हरियाणा लोकहित पार्टी के नेता गोपाल कांडा ने दिल्ली में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से जहां मुलाकात की, वहीं निर्दलीय विधायक रंजीत सिंह चौटाला ने अपना समर्थन बीजेपी को दिया है।


इस बीच खबर है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को शुक्रवार को इस्तीफा सौंपकर फिर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। 31 सीट जीतकर हरियाणा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनीं कांग्रेस ने  भी सरकार बनाने का दावा किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनाएगी और उन्होंने सभी विपक्षी पार्टियों को साथ आने के लिए कहा है।

वीडियो देखिये

शुक्रवार को जननायक जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की  बैठक है। पार्टी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि इस बैठक में सभी की राय जानने के बाद पार्टी अपने अगले कदम पर विचार करेगी।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed