भारतीय लोग पूरी दुनिया के मुकाबले संगीत सुनने में सबसे ज़्यादा समय व्यतीत करते है

by GoNews Desk 4 years ago Views 2320

Indian people spend more time listening to music t
भारतियों को गाने सुनना इतना पसंद है की इस मांमले में भारत ने पूरे विश्व को पीछे छोड़ दिया है। हालही में आई डिजिटल म्यूजिक स्टडी 2019 के मुताबिक एक  भारतीय एक हफ्ते में 19.1 घंटे म्यूजिक सुनता है जो पूरे विश्व के एवरेज से भी ज़्यादा है। मतलब एक भारतीय एक दिन में करीब 2.7 घंटे गाने सुनता है। 

दुनिया भर का एक हफ्ते में म्यूजिक सुनने का एवरेज 18 घंटे है। ये सर्वे भारत की नौ अलग अलग जगह पर 16  से 64 उम्र के कंस्यूमर्स पर किया गया। रिपोर्ट में आगे बताया गया है की 75% लोग घर पर आराम करते वक़्त गाने सुनते है, 62% लोग कार में और 45% लोग सोशल इवेंट्स पर म्यूजिक का आनंद लेते है।


97% लोग म्यूजिक सुनने के लिए अपने स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल करते है और 62% लोग सोशल मीडिया साइट्स का ऐप का।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed