झारखंड के एग्जिट पोल्स में JMM, कांग्रेस और RJD गठबंधन को सत्ता मिलने के आसार

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1933

JMM, Congress and RJD alliance likely to get power
झारखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है वो सत्ता की दौड़ में पिछड़ती नजर रही है। वहीं एग्जिट पोल्स में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी मिलकर सरकार बना सकते हैं। झारखंड में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे और नतीजे सोमवार को आएंगे।

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को पांचवें और आखिरी चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद टीवी न्यूज चैनल्स ने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए। टीवी न्यूज चैनल्स की तरफ से जारी इन एग्जिट पोल्स में  जहां बीजेपी को बड़ा झटका लगा है और सत्ता की दौड़ में पिछड़ती नजर रही है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी मिलकर सरकार बना सकते हैं।  अगर ऐसा हुआ तो महाराष्ट्र के बाद झारखंड दूसरा ऐसा राज्य होगा, जहां बीजेपी के हाथ से सत्‍ता जाएगी।


वीडियो देखिये

टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 28 सीटें मिल सकती हैं, जबकि जेएमएम,कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन को 44 सीटें मिल सकती है। साथ ही जेवीएम को 3 सीटें और अन्य के हिस्सों में 6 सीटें जा सकती हैं। एबीपी और सीवोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी को 28-36 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि जेएमएम,कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन को 31-39 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा आजसू को 3-7 सीटें, जेवीएम को 1-5 सीटें और अन्य को 4-8 सीटें मिल सकती हैं।

बात इंडिया टुडे और ऐक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल की करें तो यहां बीजेपी को 22-32 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके अलावा जेएमएम,कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन को 38-50 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं आजसू को 5, आरजेडी को 3-5, जेवीएम को 2-4 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के हिस्से में 4-7 सीटें आने का अनुमान है। झारखंड में अभी बीजेपी की सरकार है और 81 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीटें चाहिए। झारखंड में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे और नतीजे सोमवार को आएंगे।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed