लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे केजरीवाल
दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अरविंद केजरीवाल के साथ 6 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। मंत्री बनने वाले ये 6 सभी विधायक पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल रविवार को लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में सुबह दस बजे से शुरू होगा, जहां दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।
अरविंद केजरीवाल के साथ 6 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। मंत्री बनने वालों में मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम हैं। मंत्री बनने वाले ये 6 सभी विधायक पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं। शपथग्रहण समारोह के लिए दिल्ली की जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता भेजा गया है। वीडियो देखिये 11 फरवरी को आए दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी ने 70 में 62 सीटें जीती थी। वहीं बीजेपी को 8 और कांग्रेस लगातार दूसरे विधानसभा चुनाव में अपना खाता तक नहीं खोल सकी थी। इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के कई नेताओं की तरफ से लोगों को हिंसा के लिए भड़काने और उकसाने वाले बयान दिए गए थे। हिंसा भड़काने और उकसाने वाले बयान देने वालों में गृह मंत्री अमित शाह के अलावा वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, दिल्ली से बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा और बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा शामिल थे। साल 2013 में अरविंद केजरीवाल पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस की मदद से राज्य में पहली बार सरकार बनाई। आम आदमी पार्टी को कांग्रेस ने बाहर से समर्थन दिया। 2012 के विधानसभा चुनाव में जहां बीजेपी को सबसे ज्यादा 34 सीटें मिली, वहीं आम आदमी पार्टी ने 28 और कांग्रेस ने 8 सीटें जीती थी। हालांकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की ये गठबंधन सरकार ज्यादा दिन नहीं चली और अरविंद केजरीवाल ने 49 दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्ड 67 सीटें जीती और अरविंद केजरीवाल लगातार दूसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 3 और कांग्रेस को एक भी सीटें नहीं मिली।

Also Read:

Latest Videos