JNU हमले के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, आइशी घोष समेत 40 से ज्यादा छात्र और शिक्षक घायल

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1835

More than 40 students and teachers, including Aish
जेएनयू कैंपस में रविवार को हुए नकाबपोश बदमाशों के हमले में JNU छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष समेत 40 से ज्यादा छात्र और शिक्षक घायल हो गए। घायल 20 छात्र एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। लेफ्ट और ABVP ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाया है। JNU में हुए हमले के खिलाफ दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी कैंपस में रविवार को जमकर बवाल हुआ। शाम को जेएनयू कैंपस में भारी संख्या में नकाबपोश बदमाश घुसे और लाठी-डंडों के साथ छात्रों और शिक्षकों पर हमला कर दिया। इस हमले में JNU छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष समेत 40 से ज्यादा छात्र और शिक्षक घायल हो गए। घायल 20 छात्र एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं।


जेएनयू कैंपस में हुए हमले के खिलाफ देर रात छात्रों ने पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। जेएनयू कैंपस में देरी से पहुंचने और हिंसा रोकने के बजाए चुप रहने पर दिल्ली पुलिस सवालों के घेरे में है। लेफ्ट ने जहां इस हमले का आरोप ABVP पर लगाया है, वहीं ABVP ने लेफ्ट पार्टियों के छात्र संगठन पर हमले का आरोप लगाया है।

जेएनयू में हुए हमले पर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज से डरी है। वहीं घायलों से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हमले में कई छात्रों के हाथ-पैर टूटे हैं। बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने घटना का आरोप ABVP पर लगाते हुए गृह मंत्री से गुण्डों पर सख़्त कार्यवाही करने या इस्तीफ़ा देने को कहा है।

Violence in JNU highly condemnable, shameful: Mayawati

Read @ANI story | https://t.co/o64jNEAoQE pic.twitter.com/efZKTzHap8

JNU में हुए हमले के खिलाफ दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत देश के कई हिस्सों में  विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। सोमवार सुबह मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में अलग-अलग कॉलेजों के सैकड़ों छात्रों ने हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया।

उधर गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस कमिश्नर से बात कर घटना की जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है। ज्वाइंट CP शालिनी सिंह की अगुवाई में दिल्ली पुलिस जेएनयू हमले की जांच करेगी। जेएनयू से ही पढ़े हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जेएनयू में हुए हमले की निंदा की है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed