हिमाचल प्रदेश: पुलिस ने अवैध गांजे की खेती के खिलाफ छेड़ा मुहिम, अब तक 150 बीघा की खेती नष्ट

by Arika Bragta 4 years ago Views 1115

Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने राज्य में गांजे की अवैध खेती के ख़िलाफ़ मुहिम छेड़ रखी है। राज्य के अलग-अलग जिलों में जारी गांजे की अवैध खेती का पता लगाकर उसे नष्ट किया जा रहा है। इस मुहिम में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा केंद्रीय एजेंसियां भी जुटी हुई हैं।

कुल्लू ज़िले में 18 बीघा ज़मीन पर अवैध तरीक़े से उगाई गई गांजे की फ़सल को नष्ट कर दिया गया है। राज्य पुलिस के मुताबिक अभी तक 150 बीघा ज़मीन पर अवैध तरीक़े से उगाए गए गांजे को नष्ट किया जा चुका है। ये मुहिम छह अगस्त को शुरू हुई थी और 22 सितंबर तक जारी रहेगी।


हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के अलावा मंडी, सिरमौर, सोलन जैसे ज़िलों में भी गांजे की अवैध खेती की जाती है। हिमाचल के अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बड़े पैमाने पर गांजे की अवैध फ़सल उगाई जा रही है और वहां भी सरकारों ने इसके ख़िलाफ़ मुहिम छेड़ दिया है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक साल 2013 में गांजा तस्करी के 4,592 मामले दर्ज किये गए थे तब 91,792 किलोग्राम गांजा ज़ब्त किया गया था। वहीं 2017 में गांजे की तस्करी से जुड़े 21,432 मामले दर्ज किये गए और 352,379 किलोग्राम गांजा ज़ब्त हुआ था।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed