'सरकारी बंगला खाली करने के बाद प्रियंका गांधी गुरुग्राम के अपने निजी घर में हो सकती हैं शिफ्ट'

by Ajay Jha 3 years ago Views 3696

'Priyanka Gandhi may shift to her private house in
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को इस महीने के आख़िरी तक लोधी रोड स्थित अपना सरकारी बंगला खाली करना है। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी अस्थाई तौर पर गुरुग्राम के सेक्टर 42 डीएलएफ और आलिया वाले अपने घर में शिफ्ट कर सकती हैं।

प्रियंका गांधी के करीबी सूत्रों के मुताबिक़ आने वाले कुछ दिनों तक वो इसी घर में रहेंगी। हाल ही में एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के बाद केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने प्रियंका गांधी को 1 अगस्त तक अपना सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया है।


इस बीच प्रियंका गांधी के लिए लुटियन्स दिल्ली के भीतर स्थाई निवास की तलाश भी तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी ने इसको लेकर दो-तीन घरों को भी देखा है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इजाज़त मिलने के बाद इनमें से किसी एक घर को फाइनल किया जा सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी के लिए खान मार्केट के नज़दीक सुजान सिंह पार्क में देखा गया है और उसके मरम्मत का काम भी चल रहा है।

राजनीतिक गतिविधियों के लिए आने वाले कुछ दिनों तक प्रियंका, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ का इस्तेमाल करेंगी। दरअसल 1997 के बाद से ही प्रियंका गांधी 35 नंबर लोधी स्टेट में रह रही हैं। मोदी सरकार के एसपीजी सुरक्षा नियमों में बदलाव किए जाने पर गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा वापिस ले ली गई। अब नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने प्रियंका गांधी को सरकारी बंगला भी खाली करने का नोटिस जारी कर दिया।

प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं। ऐसे में यह भी क़यास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका लखनऊ में अपने रिश्तेदार कॉल हाउस में रहेंगी। 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में वो ज़्यादातर उत्तर प्रदेश में ही रहेंगी। यह भी जानकारी मिल रही है कि अगस्त के बाद प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश का दौरा कर सकती हैं।

लोधी रोड स्थित प्रियंका गांधी के घर को खाली कराने के नोटिस के बाद इस पर लगातार सियासत भी हो रही है। कांग्रेस के नेताओं ने इसे राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed