देश में CAA के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन जारी, शाहीन बाग़ धरने का आज 48वां दिन

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1203

Protests continue against CAA in the country, toda
नागरिकता कानून, NRC और NPR के ख़िलाफ़ देशभर में धरना और विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को संसद परिसर में विपक्षी नेताओं ने CAA, NRC और NPR के खिलाफ प्रदर्शन किया। उधर दिल्ली के शाहीन बाग़ में भी महिलाओं का धरना जारी है और शुक्रवार को धरने का 48वां दिन है।

नागरिकता कानून, NRC और NPR के ख़िलाफ़ देश के अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन और धरने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को संसद परिसर में विपक्षी नेताओं ने CAA, NRC और NPR के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत विपक्षी पार्टियों के सभी बड़े सांसद मौजूद रहे।


वहीं  बात दिल्ली की करें तो यहां शाहीन बाग़ में महिलाओं का धरना जारी है और शुक्रवार को धरने का 48वां दिन है। गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर देशभर के अलग-अलग शहरों में सीएए के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हुए। गुरुवार को जामिया में लोगों ने नागरिकता कानून के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया।

वीडियो देखिये

साथ ही कई शहरों में लोगों ने लंबी ह्यूमन चैन बनाकर नागरिकता कानून, NRC और NPR के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया। गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण और कन्हैया कुमार को हिरासत में ले लिया। उधर दिल्ली के शाहीन बाग़ की ही तर्ज़ पर देश के अलग-अलग शहरों में महिलाएं नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ धरना और विरोध प्रदर्शन कर रही है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed