भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर श्रीराम लागू का 92 साल की उम्र में निधन

by Arushi Pundir 4 years ago Views 2352

Veteran actor Shreeram Lagoo passes away at 92
भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर श्रीराम लागू का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार सुबह उनके परिजनों इस बात की जानकारी दी जिसके बाद बड़े- बडे नेता और कलाकार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मंगलवार को मराठी और हिंदी सिनेमा के जाने-माने कलाकार डॉ. श्रीराम का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वो पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। पिछले दो दिनों उनकी हालत काफ़ी ख़राब थी। डॉ श्रीराम लागू को महान मराठी स्टेज एक्टर में गिना जाता था इसके साथ ही वो एक पेशेवर ईएनटी सर्जन भी थे।


उन्होंने करीब 50 साल में 211 से ज्यादा हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया। 40 से ज्यादा मराठी, हिंदी और गुजराती नाटकों में काम किया। 20 मराठी प्ले भी डायरेक्ट किए। उनके निधन की ख़बर आते ही कई दिग्गज नेता और कलाकारों ने ट्वीट के ज़रिए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने श्रीराम लागू के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने लागू के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी और शरद पवार ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बांगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उनके निधन दुख़ जाहिर किया, साथ ही ऋषि कपूर औप परेश रावल ने भी ट्वविट्‌र पर श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने घरौंदा, लावारिस, मुकद्दर का सिकंदर, हेराफेरी, एक दिन अचानक जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण किरदार निभाए। श्रीराम लागू को 1978 में हिंदी फिल्म घरौंदा के लिए फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया था।

इसके साथ कई अवॉर्ड उन्होंने अपने नाम किये 1997 में उन्हें कालीदास सम्मान से नवाज़ा गया, 2006 में सिनेमा में योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान ने उन्हें सम्मानित किया, और 2010 में उन्हें संगीत नाटक एकेडमी फेलोशिप से सम्मानित किया गया था।

उनका मराठी प्ले नटसम्राट में निभाया गया किरदार काफी सराहा गया था। हिंदी फ़िल्मों के साथ साथ उन्होंने कई प्रतिष्ठित मराठी फिल्में भी की जिनमें सिंहासन, पिंजरा और मुक्ता शामिल हैं। 1960 के दौर में लागू ने तंजानिया में मेडिकल प्रैक्टिस की और 1969 में वो फुल टाइम एक्टर बने। हालांकि 1990 के बाद पर्दे पर उनकी मौजूदगी कम हो गयी थी, मगर थिएटर में वो सक्रिय रहे।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed