टी-20 विश्व कप में लोकेश राहुल, धोनी के सही विकल्प होंगे - गौतम गंभीर

by GoNews Desk 4 years ago Views 6207

MS Dhoni
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और अब सांसद गौतम गंभीर लोकेश राहुल को धोनी का सीमित ओवरों में विकल्प के रूप में देख रहे हैं। धोनी पिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्वकप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की हार के बाद से अब तक मैदान से बाहर हैं और उनके इस साल आईपीएल से वापसी की उम्मीद थी।

गंभीर के अनुसार टी-20 विश्व कप में लोकेश राहुल, धोनी के सही विकल्प होंगे।


गंभीर ने कहा, "धोनी के सबसे सही विकल्प राहुल हो सकते हैं। उन्होंने जब से सीमित ओवरों में विकेटकीपिंग संभाली है, मैंने उनका प्रदर्शन देखा है, एक बल्लेबाज के तौर पर भी और विकेटकीपर के तौर पर भी।"

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि अगर आईपीएल का 13वां सीजन कोविड-19 के कारण इस साल नहीं हो पाता है तो महेंद्र सिंह धोनी के लिए टी-20 विश्व कप टीम में वापसी करना काफी मुश्किल होगा। एक चैनल के शो पर गंभीर ने कहा, "अगर आईपीएल इस साल नहीं होता है तो धोनी के लिए वापसी करना काफी मुश्किल होगा। उनका चयन किस आधार पर किया जाएगा जबकि वह एक डेढ़ साल से खेले नहीं हैं।"

उन्होंने कहा, "अगर आईपीएल नहीं होता है तो, धोनी की वापसी की संभावनाएं काफी कम हैं। आप भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जो अच्छा प्रदर्शन कर सकेगा और भारत के लिए मैच जीत सकेगा, वही भारत के लिए खेलेगा।"


 

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed