NASA ने जारी की चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर के मलबे की तस्वीर

by Arushi Pundir 4 years ago Views 68830

NASA released photo of Chandrayaan-2 Vikram Lander
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को ढूंढ लिया है. NASA ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उनके  लूनर रिकनैसैंस ऑर्बिटर (LRO) को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का मलबा उसके क्रैश साइट से 750 मीटर दूर मिला है. मलबे के तीन सबसे बड़े टुकड़े 2x2 पिक्सेल के हैं. NASA ने रात करीब 1:30 बजे विक्रम लैंडर के इम्पैक्ट साइट की तस्वीर जारी की और बताया कि उसके ऑर्बिटर को विक्रम लैंडर के तीन टुकड़े मिले हैं.

नासा के ऑर्बिटर से ली गई विक्रम लैंडर की तस्वीर एक किलोमीटर दूर से ली गई है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने नासा से संपर्क साधा है और विक्रम लैंडर के इम्पैक्ट साइट की जानकारी मांगी है. जानकारी के मुताबिक नासा इसरो को एक पूरी रिपोर्ट सौंपेगा जिसमें विक्रम लैंडर से संबंधित अधिक से अधिक जानकारी होगी। नासा  इससे पहले भी विक्रम लैंडर के बारे में सूचना देने की उम्मीद जता चुका है, अक्टूबर में नासा ने कहा था कि उसका लूनर रिकनैसैंस ऑर्बिटर उसी  जगह से गुजरने वाला था, जहां भारतीय लैंडर विक्रम के गिरने की संभावना थी.


दरअसल इसरो के चंद्रयान - 2 मिशन के दौरान 7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर सोफ्त लैंडिग की कोशिश करते हुए तय समय से थोड़ी देर पहले विक्रम लैंडर का संपर्क टूट गया था. जिसके बाद इसरो की तरफ़ लगातार विक्रम लैंडर को ढूंढ़ने की कोशिश जारी है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed