इसरो: विक्रम लैंडर का पता चल गया है, संपर्क साधने की कोशिशें जारी

by M. Nuruddin 4 years ago Views 34438

Chandrayaan 2
चंद्रमा की सतह पर अनियोजित तरीके से पहुंचे चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर से इसरो का अब तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है। इसरो ने ट्वीट कर कहा है कि चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर का पता लगा लिया है लेकिन फिलहाल उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है लेकिन लैंडर से संपर्क करने की हर संभव कोशिश जारी है।

इसरो के मुताबाकि बीते दिनों चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने एक तस्वीर भेजी थी जिसमें विक्रम लैंडर का कोई भी टुकड़ा नहीं देखा गया है, मतलब इसरो ने कहा है कि विक्रम लैंडर पूरी तौर पर सुरक्षित है। तभी से वैज्ञानिकों ने विक्रम से संपर्क साधने की कोशिश में जुटे हैं।


गौरतलब है कि, 22 जुलाई को भारत का चंद्रयान-2 मिशन लॉंच किया गया था, जिसकी 6-7 सितंबर को चंद्रमा की दक्षिणी ध्रूवीय सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग होनी थी। विगत हो कि भारत, चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश होता।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed