उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर का AQI 350 के पार

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1269

SEVERE COLD CONDITIONS PREVAIL IN NORTH INDIA
पूरे उत्तर भारत में से ठंड का कहर जारी है। वहीं गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 350 के पार है।

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत इस समय शीतलहर की चपेट में है। बात अगर दिल्‍ली-एनसीआर की करें तो गुरुवार सुबह कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में ठंड ने पिछले 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुवार सुबह दिल्ली का तापमान 6 डिग्री था। मौसम विभाग के मुताबिक 1997 के बाद से अब तक दिसंबर के महीने में सबसे ज्यादा ठंडे दिन रिकॉर्ड किए गए हैं।


फिलहाल ठंड से राहत के कोई आसार नहीं नजर आ रहे हैं। आने वाले दो दिनों तक मौसम में बदलाव के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है। ठंडे के चलते जहां कई स्कूलों में छुट्टी कर दी गई हैं, वहीं कई स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है।

वीडियो देखिये 

वहीं गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 350 के पार पहुंच गया, जो कि बहुत खराब कैटेगरी है। बात दिल्ली के लोधी रोड इलाके की करें तो यहां सुबह पीएम 2.5 का स्तर 322 और पीएम 10 का स्तर  181 था। वहीं चांदनी चौक में पीएम 2.5 का स्तर  540 और पीएम 10 का स्तर  495 था। इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट के पास पीएम 2.5 का स्तर  332 और पीएम 10 का स्तर 219  और नोएडा में पीएम 2.5 का स्तर 339 और पीएम 10 का 230 स्तर  था।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed