देश में भीषण गर्मी का कहर, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

by Ankush Choubey 3 years ago Views 2783

Severe heat havoc in the country, red alert issued
कोरोना महामारी के बीच अब देश में भीषण गर्मी ने कहर शुरू हो गया है। देश के उत्तरी राज्यों में तापमान के 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने के बाद अब मौसम विभाग ने पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में अगले  कुछ दिनों में तापमान के 47 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में चलने वाली लू की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वीडियो देखिये 


मौसम विभाग के मुताबिक, मध्‍य प्रदेश, उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान, दिल्‍ली, महाराष्ट्र के विदर्भ और तेलंगाना में लगभग एक हफ्ते तक लू चलने की सम्भाना है। मौसम विभाग के रीजनल स्पेशलाइज़्ड मेट्रोलॉजिकल सेंटर के प्रमुख राजेंद्र कुमार जेनामणि ने बताया कि दिल्ली के सभी हिस्सों में अभी तापमान 45-46 डिग्री रहा है। भारत में राजस्थान, चूरू और पिलानी में देश का सर्वाधिक तापमान 47.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। दो दिनों से हम इस साल का सर्वाधिक तापमान देख रहे हैं।

राजेंद्र कुमार जेनामणि ने यह भी बताया की 29 मई से राहत मिलना शुरू हो सकती है। इस बार केरल में मानसून के पहुंचने में देर होगी, केरल तट तक मानसून पहुंचने में 5 जून तक का समय लग सकता है। इसके अलावा मुंबई में 15 से 20 जून के बीच मानसून पहुंचेगा।

मौसम विभाग ने मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 29-30 मई तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और इसी दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने का अनुमान है। 

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed