पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 51 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले

by Ankush Choubey 3 years ago Views 1911

51 policemen found corona positive in Maharashtra
कोरोना महामारी ने आम जनता और स्वास्थय कर्मचारियों के आलावा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को भी अपना शिकार बनाया है। देशभर में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है और सबसे ज्यादा पुलिसकर्मी भी महाराष्ट्र में ही कोरोना से संक्रमित है। वहीं महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 51 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन 51 पुलिसवालों में 11 पुलिस अधिकारी जबकि 40 पुलिस कर्मचारी शामिल हैं।  

51 पुलिसकर्मियों के सैंपल पॉजिटिव आने के बाद अब राज्य में कुल कोरोना से संक्रमित पुलिसकर्मियो की संख्या 1809 हो गई हैं। वहीं अब तक 18 पुलिसकर्मी अपनी जान गवां चुके है जबकि 678 पुलिस कर्मचारी ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में अभी भी 1,113 एक्टिव केस हैं। इससे पहले शनिवार को मुम्बई के ओशिवाड़ा पुलिस स्टेशन के 12 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाय गए थे।


वीडियो देखिये 

महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार, पिछले दो दिनों में 340 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और 8 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो कुल 700 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं, जो कि अब तक का एक हफ्ते का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

देश में सबसे ज्यादा 50,231 कोरोना संक्रमण के मामले सिर्फ महाराष्ट्र में आए हैं और यहां अब तक 1,635 लोगों की मौत भी चुकी हैं। जबकि 14,600 लोग ठीक भी हुए हैं।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed