Delhi-NCR में कड़ाके की ठंड, 22 साल का रिकॉर्ड टूटा

by Arushi Pundir 4 years ago Views 1336

Sizzling in Delhi-Ncr, 22-year record broken
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पारा लगातार नीचे जाता जा रहा है। गुरुवार सुबह दिल्ली में ठंड का 22 साल का रिकॉर्ड टूट गया और तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। साथ ही कोहरे के चलते 21 ट्रेनें और कई प्लाइट्स रद्द की गई है। 

राजधानी दिल्ली में ठंड रोज़ नए रिकॉर्ड बना रही है। गुरुवार को दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है. गुरुवार सुबह 6 बजे दिल्ली का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं गुरुवार शाम तक अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक रहने का अनुमान है. रिकॉर्ड किये गए 17 डिग्री तापमान ने 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले 28 दिसंबर 1997 को राजधानी का तापमान 11.3 डिग्री दर्ज किया गया था।


मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई ज़िलों में ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में के सभी स्कूलों को अगले 2 दिन तक बंद करने के आदेश दिये गए है।  साथ ही पहाड़ी इलाकों में तापमान काफ़ी कम दर्ज किया गया। श्रीनगर में तापमान 3 डिग्री, मसूरी में 1 डिग्री, अल्मोड़ा में 1 डिग्री, लेह में 3 डिग्री, और जोशीमठ में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जहां लोगों ठंड सता रही है वहीं  वायु प्रदूषण में कोई कमी नहीं आई. सुबह दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 313 के साथ very poor category में है।

वीडियो देखिये

इसी बीच कोहरे की वज़ह से दिल्ली से अलग- अलग जगहों पर जाने वाली 21 ट्रेनें रद्द कर दी गई है। और दिल्ली से अमृतसर, लखनऊ, वाराणसी, जयपुर, कोलकात्ता, भुवनेश्वर, पटना और गया जाने वाली कुछ प्लाइट्स रद्द की गई है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed