महाराष्ट्र में फिर बड़ा बैंक घोटला, 512 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले में 76 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1701

Big bank scam again in Maharashtra, FIR lodged aga
महाराष्ट्र में 512 करोड़ रुपए के कर्नाला सहकारी बैंक घोटाले में नवी मुंबई पुलिस ने 76 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में बैंक के अध्यक्ष और पूर्व विधायक विवेक पाटिल भी शामिल हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है।


PMC बैंक घोटाले के बाद महाराष्ट्र में एक बार फिर एक बड़ा बैंक घोटाला सामने आया है। ताजा मामला नवी मुंबई के पनवेल के कर्नाला सहकारी बैंक का है, जहां मंगलवार को नवी मुंबई पुलिस ने 512 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले में 76 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। 


जिन 76 लोगों के खिलाफ नवी मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, उनमें बैंक के अध्यक्ष और पूर्व विधायक विवेक पाटिल, बैंक के वाइस चेयरमैन, मुख्य कार्यकारी प्रबंधक भी शामिल हैं। इन 76 लोगों में से जहां 13 लोग बैंक से जुड़े हुए हैं, वहीं  63 लोगों पर नकली कागजात बनाकर बैंक से फर्जी तरीके से कर्ज लेने का आरोप है।  फिलहाल पुलिस ने कर्नाला सहकारी बैंक घोटाले का केस EOW सौंप दिया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है।

मंगलवार को पनवेल में  बैंक ग्राहकों ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से विवेकानंद पाटिल को लाइसेंस मिल जाने के बाद साल 1996 में सहकारी बैंक कानून के तहत कर्नाला सहकारी बैंक की स्थापना की गई थी।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed