कोरोनावायरस: देखिये किस राज्य में है कितने मामले ?

by Ankush Choubey 3 years ago Views 1774

Coronavirus: See how many cases there are in which
31 मई सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1,82,143 हो गई है और कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा अब 89,995 है। जबकि अब तक 5,164 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं वहीं 86,983 लोग ठीक भी हो गए हैं।

  • देश में सबसे ज़्यादा 2,197 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जहां 65,168 मामले आए हैं जबकि 28,081 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • गुजरात में अब तक 1,007 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 9,230 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ों की संख्या 16,343 है।
  • दिल्ली में 416 मौतें हुई जबकि मरीज़ों की कुल संख्या यहां 18,549 है और 8,075 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं।
  • मध्य प्रदेश में 343 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 7,891 मामले दर्ज हुए हैं और 4,444 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • पश्चिम बंगाल में अब तक 309 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 1,970 डिस्चार्ज हुए हैं और यहां कुल मरीज़ों की संख्या 5,130 है।
  • उत्तर प्रदेश में अब तक 201 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 4,410 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 7,445 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • राजस्थान में 193 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 8,617 मामले दर्ज हुए हैं और 5,739 मरीज़ ठीक हुए हैं।
  • तमिलनाडु में अब तक 160 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 12,000 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 21,184 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  •  तेलंगाना में 77 लोगों मौत हुई है, यहां कुल 2,499 मामले सामने आए हैं जबकि 1,412 लोग ठीक भी हुए हैं।
  • आंध्र प्रदेश में अब तक 60 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 2,289 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 3,569 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • कर्नाटक में 48 लोगों की मौत हुई है, यहां कुल 2,922 मामले दर्ज हुए हैं और 997 लोग ठीक हुए हैं।
  • पंजाब  में 44 मौतें हुई हैं, जबकि 1,967 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल 2,233 संख्या है।
  • जम्मू-कश्मीर में अब तक 28 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 908 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 2,341 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • बिहार में 20 मौतें हुई हैं, जबकि 1618 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल संख्या 3,636 है।
  • हरियाणा में अब तक 20 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 971 ठीक भी हुए हैं, यहां कुल 1,923 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
  • केरल में 9 मौतें हुई हैं, जबकि 575 लोग ठीक हुए हैं, वहीं यहां मरीज़ों की कुल संख्या 1,208 है।
  • ओडिशा में अब तक 7 लोग अपनी जान जा चुकी हैं तो 1,050 ठीक भी हुए हैं, ओडिशा में अब कुल 1,819 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।
उत्तराखंड, झारखंड और हिमाचल प्रदेश  में अब तक पांच-पांच लोगों की मौतें हो चुकी है, उत्तराखंड में 749, झारखंड में 563 और हिमाचल प्रदेश  में 313 मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं। इसके आलावा उत्तराखंड में 102 जबकि  झारखंड में 256 और हिमाचल प्रदेश में 111 ठीक भी हुए हैं।


असम और केन्द्र-शासित प्रदेश चंडीगढ़ में चार-चार मौतें हुई है, असम में 1,185 और चंडीगढ़ में 289 मरीज़ कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं असम में 163, तो चंडीगढ़ में 189 डिस्चार्ज भी हुए हैं।

इसके आलावा मेघालय और छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत हुई है। कोरोना वायरस देशभर में अभी तक 35 राज्यों को अपनी चपेट में ले चुका है और संक्रमित मरीज़ों के आंकड़े में तेज़ी से बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed