शाहीन बाग़ में धरना जारी, दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर प्रदर्शनकारियों से हटने की अपील की

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 2322

Striking continues in Shaheen Bagh, Delhi Police o
दिल्ली के शाहीन बाग़ में नागरिकता क़ानून और एनआरसी के ख़िलाफ़ शनिवार को धरने का 35वां दिन है। शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से अपील की और कहा कि कहा कि वो सड़क को खाली कर दें, इससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।

देशभर के अलग-अलग हिस्सो में नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। दिल्ली के शाहीन बाग़ इलाके में नागरिकता क़ानून और एनआरसी के ख़िलाफ़ धरने का शनिवार को 35वां दिन हैं। पिछले 35 दिन से प्रदर्शनकारी भीषण ठंड और बारिश के बीच भी लोग धरने पर डटे हुए हैं और वो यहां से किसी भी सूरत में हटने को तैयार नहीं है।


वीडियो देखिये

शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से अपील की और कहा कि कहा कि वो सड़क को खाली कर दें, इससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने धरने पर बैठी महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वो प्रदर्शन को कहीं और शिफ्ट कर लें, उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी।

वहीं  दिल्ली के जामा मस्जिद के बाहर शुक्रवार को नागरिकता कानून और NRC के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर सुनाया।

वहीं कोलकाता के पार्क सर्कस मैदान में नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर चल रहे प्रदर्शन में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम भी शामिल हुए। उधर यूपी की राजधानी लखनऊ में भी नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर मुस्लिम महिलाओं का धरना प्रदर्शन जारी है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed