उद्धव ठाकरे ने मंत्रालयों का बंटवारा किया, शिवसेना को गृह और NCP को वित्त मंत्रालय मिला

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 1625

Uddhav Thackeray splits ministries, Shiv Sena gets
शपथग्रहण के 15 दिन बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को आखिरकार अपने कुछ महत्तवपूर्ण  मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया। बंटवारे के तहत शिवसेना को गृह, एनसीपी को वित्त और कांग्रेस को रेवेन्यू और कृषि मंत्रालय मिला है।

शिवसेना के कोटे से मंत्री बने एकनाथ शिंदे को गृह, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन, पीडब्ल्यूडी और संसदीय कार्य और सुभाष देसाई को उद्योग, उच्च और तकनीकी शिक्षा, खेल और युवा और रोजगार मंत्रालय दिया गया है।


वहीं एनसीपी कोटे से मंत्री बने जयंत पाटिल को वित्त और योजना, आवास, खाद्य आपूर्ति और श्रम और छगल भुजबल को  ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, जल संसाधन और राज्य उत्पाद शुल्क मंत्रालय मिला है।

वीडियो देखिये

कांग्रेस कोट से मंत्री बने बाला साहेब थोराट को राजस्व, स्कूल शिक्षा, पशुपालन और मत्स्य पालन और नितिन राउत को पीडब्ल्यूडी,  आदिवासी विकास, ओबीसी विकास, महिला और बाल विकास और राहत और पुनर्वास मंत्रालय दिया गया है।

उद्धव ठाकरे  ने 28 नवंबर को शिवाजी पार्क में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मुख्यमंत्री  उद्धव ठाकरे के साथ 6 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई थी।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed