पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, दिल्ली में तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

by GoNews Desk 4 years ago Views 2548

cold in delhi
देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में से ठंड का कहर जारी है। शनिवार सुबह 6 बजे दिल्ली का तापमान  2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर ठंड बढ़ने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।

दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण ठंड की चपेट में है। बात अगर दिल्‍ली की करें तो यहां ठंड ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शनिवार सुबह 6 बजे दिल्ली का तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 120 साल बाद ये सबसे ठंडा दिसंबर है। इससे पहले इतना ठंडा दिसंबर का महीना साल 1901 में था।  फिलहाल ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में ठंड का सितम अभी कुछ दिन और जारी रहने वाला है।


पहाड़ी इलाकों में भी लगातार हो रही बर्फबारी के चलते भी मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है। ठंडे के चलते कई जगहों में जहां स्कूलों में छुट्टी कर दी गई हैं, वहीं कई स्कूलों का समय बदल दिया गया है।  उधर ठंड बढ़ने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 350 के पार है। बात दिल्ली के लोधी रोड इलाके की करें तो यहां सुबह पीएम 2.5 का स्तर 348 और पीएम 10 का स्तर 237 था। वहीं चांदनी चौक में पीएम 2.5 का स्तर 492 और पीएम 10 का स्तर 440 था। इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट के पास पीएम 2.5 का स्तर 336 और पीएम 10 का स्तर 240 और नोएडा में पीएम 2.5 का स्तर 385  और पीएम 10 का 280  स्तर  था।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed