दिल्ली चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी समेत राहुल और प्रियंका की बड़ी रैलियां आज

by Ankush Choubey 4 years ago Views 2105

Delhi Assembly Elections: Today Rahul Gandhi and P
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अब सभी पार्टियों के दिग्गज नेता चुनावी मैदान में उतरकर अपनी-अपनी पार्टियों के लिए प्रचार करते नज़र आएंगे। मंगलवार को पीएम मोदी द्वारका में अपनी दूसरी जनसभा करेंगे तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक साथ जंगपुरा और संगम विहार सभाओं को सम्बोधित करेंगे। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी राजौरी गार्डन में करेंगे रैली। वहीँ आम आदमी पार्टी आज अपना घोषणा पत्र जारी करेगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब सभी राजनैतिक दलों ने अपना प्रचार तेज़ कर दिया है। कांग्रेस और बीजेपी के तमाम बड़े नेता मंगलवार को दिल्ली में अपनी-अपनी पार्टी के लिए प्रचार करते नज़र आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दोपहर दो बजे दिल्ली के द्वारका में अपनी दूसरी रैली को संबोधित करेंगे।


वीडियो देखिये

इससे सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कड़कड़डूमा में दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार का आगाज करते हुए अपनी पहली रैली की थी। पीएम मोदी ने नागरिकता कानून के खिलाफ शहीन बाग में हो रहे प्रदर्शनों को राजनीति से प्रेरित बताया था। उन्होंने कहा कि सीलमपुर, शाहीन बाग़ और जामिया में जारी विरोध प्रदर्शन , संयोग नहीं प्रयोग हैं , और इसके पीछे , कांग्रेस-आप की राजनीति है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज दिल्ली में साझा रूप से दो रैलियों को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को दिल्ली के जंगपुरा पुरा और संगम विहार में एक साथ रैलयों को सम्बोधित करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी आज दिल्ली के राजौरी गार्डन में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।

वहीँ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली के कई इलाकों में जनसभाएं करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली कैंट, पटेल नगर और तिमारपुर में रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके आलावा आम आदमी पार्टी आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र भी जारी करेगी। मंगलवार को दोपहर 1 बजे खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बारे त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। जहाँ 15 साल से सत्ता से बहार कांग्रेस सत्ता में वापसी करने की पूरी कोशिश क्र रही है तो वहीँ दूसरे और भारतीय जनता पार्टी ने अपने तमाम मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रिमंडल को चुनावी मैदान में उतर दिया है। 

हालांकि आम आदमी पार्टी के तरफ से सीएम अरविन्द केजरीवाल ने अकेले ही मोर्चा संभाला हुआ है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है जबकि चुनाव परिणाम 11 फरवरी को घोषित होंगे।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed