झारखंड विधानसभा: महागठबंधन को बढ़त, बीजेपी पीछे

by GoNews Desk 4 years ago Views 2303

Jharkhand Assembly: Raising Grand Alliance, BJP Ba
झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन ने बीजेपी को सत्ता से बाहर कर दिया है। महागठबंधन 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं जबकि बीजेपी 30 सीटों पर सिमटती दिख रही है। जमशेदपुर पूर्वी सीट पर राज्य के मुख्यमंत्री रघुबरदास भी हार की कगार पर हैं। रघुबर सरकार में मंत्री रहे सरयू राय ने इस सीट पर भारी बढ़त बना रखी है। मार्च 2018 के बाद झारखंड बीजेपी के हाथ से फिसलने वाला पांचवां राज्य है। इससे पहले राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बीजेपी के हाथ से निकल चुकी है।

जमशेदपुर ईस्ट से सरयू राय निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं। सरयू राय और रघुबरदास के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। जेएमएम प्रमुख हेमंत सोरेन दो विधानसभा सीटों से मैदान में थे। जिसमें दुमका सीट पर वो 461 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं। वहीं बरहेट विधानसभा सीट से 9948 सीटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। हेमंत सोरेन महागठबंधन (कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी) से सीएम पद के चेहरा हैं। 


इसको लेकर गोन्यूज़ संवाददाता अंजलि ओझा ने बीजेपी प्रवक्त सुदेश वर्मा से बात की, देखिये उन्होंने क्या कहा।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed