2016 के बाद 128 इंजीनियरिंग कॉलेज बंद हुए: एचआरडी मंत्रालय

by Arushi Pundir 4 years ago Views 1395

ONLY 20% PLACEMENTS; ENGINEERING COLLEGES SHUT SHO
हाल ही में लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि 2016 के बाद से देश में इनजीनियरिंग के पढ़ाई कराने वाले UGC और AICTE से अप्रूव्ड 128 कॉलेज बंद किये जा चुके हैं। सिर्फ इनजीनियरिंग की पढ़ाई कराने के लिए इस दौरान कोई नए कॉलेज भी नहीं खोले गए हैं।

बंद किये गए कॉलेजे के आंकडे देखें तो 2016-17 के सेशन में 55 कॉलेज बंद किये गए,  2017-18 के सेशन में 47 कॉलेज बंद किये गए, 2018-19 के सेशन में 26 कॉलेज बंद किये जा चुके हैं। चालू सेशन 2019-20 के दौरान भी AICTE ने देश में 59 कॉलेज बंद किए जिसमें से 42 कॉलेज इंजीनियरिंग और मेनेंजमेंट के शामिल हैं।


UGC और AICTE से मान्यता प्राप्त 128 कॉलेजों को बंद करने पर सरकार ने बताया है कि 2014 के बाद से लगातार इंजीनिरिंग कॉलेजेज़ में पिछले पांच साल में 30 फीसदी एडमिशन्स भी नहीं हुए हैं और बंद किये गए कॉलेजेज़ में किसी और स्ट्रीम, सब्जैक्ट या कोर्स की पढ़ाई भी नहीं कराई जा रही थी।

AICTE ने पिछले साल Engineering के कई Private Colleges भी बंद करने के साथ इस Session में 50 हज़ार सीटें कम कर दी गई हैं। इस साल इंजीनियरिंग में रुचि दिखाने वाले युवाओं की संख्या 8 लाख से भी कम हो चुकी है।

वीडियो देखिये

जबकि पिछले साल Engineering के लिए होने वाली परीक्षा JEE Mains में Apply करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 11 लाख़ रही थी। AICTE के आंकड़ो के अनुसार पिछले साल इंजीनियरिंग और मेनेंजमेंट ड़िग्री में पास किए छात्रों में सिर्फ 20 फीसदी को ही Placement मिल पाया है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed