जामिया छात्रों पर लाठी चार्ज के ख़िलाफ़ प्रियंका गांधी धरने पर बैठीं

by GoNews Desk 4 years ago Views 3362

Jamia Students Protest
दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया युनवर्सिटी में छात्रों पर हुई पुलिस की कार्रवाई के ख़िलाफ़ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इंडिया गेट के सामने प्रतिकात्मक धरने पर बैठ गई हैं। रविवार को दिल्ली पुलिस ने जामिया युनिवर्सिटी में घुसकर छात्र-छात्राओं पर बरबर्ता के साथ लाठियां बरसाई थीं। जिसमें 50 से ज़्यादा छात्र-छात्राओं को बुरी तरह चोटें आई हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली के इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन करने के लिये इकट्ठा हुए हैं। जिसमें केसी वेणुगोपाल, ए.के एंटनी, पीएल पुनिया, अहमद पटेल जैसे पार्टी के बड़े नेता शामिल हैं।


पार्टी के बड़े नेताओं ने अपने हाथों में पोस्टर लिये हुए हैं जिसमें लिखा है कि लाठी गोली नहीं, रोजगार रोटी दो।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed