बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान का 53 साल की उम्र में निधन

by GoNews Desk 3 years ago Views 36209

Veteran Bollywood actor Irrfan Khan passes away at
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान इस दुनिया में नहीं रहे। मंगलवार को कोलन इनफेक्शन के चलते उन्हें मुंबई के मशहूर कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद आज अचानक उनके निधन की ख़बर सामने आई। इरफ़ान का जन्म 7 जनवरी 1967 को हुआ और 53 साल की उम्र में उनका देहांत हुआ।

इरफान खान साल 2018 से ही कैंसर से जूझ रहे थे। साल 2018 में इरफान खान को न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। लंदन में उनका इलाज चल रहा था। इसके बाद इरफान की तबीयत में सुधार होने के बाद वह भारत वापस आ गए थे। हाल ही में 25 अप्रैल को इरफान की मां का निधन हो गया था, कोरोना लॉकडाउन के चलते वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।


इरफान खान की आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम थी। कोरोना वायरस के लिए देशभर में किए गए लॉकडाउन से ठीक पहले देशभर के सिनेमा हॉल में अंग्रेजी मीडियम रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए इरफ़ान की काफी सराहना भी हुई। लॉकडाउन के कारण अंग्रेजी मीडियम की थिएटर में स्क्रीनिंग कुछ दिनों में ही रोक दी गई और बाद में इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया।

अभिनेता इरफ़ान ख़ान का वो पत्र जो उन्होंने लंदन में इलाज़ के दौरान लिखा, सुनिए

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान को उनके किरदार के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनकी कुछ यादगार फिल्म पीकू, मक़बूल, पान सिंह तोमर में बेहतरीन अदाकारी के लिए इरफान खान को नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही इरफान खान दुनिया भर में स्लमडॉग मिलिनेयर, इनफर्नो और लाइफ ऑफ पाय फिल्म में अपने रोल की वजह से जाने जाते है।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed