पहले दिन में भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए

by Deepak Pokharia 4 years ago Views 2845

India's poor batting in the first Test, scored 122
Wellington टेस्ट के पहले दिन का खेल न्यूजीलैंड का नाम रहा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं पाए। बारिश के चलते पहले दिन के आखिरी सेशन का खेल नहीं हो पाया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 38 और ऋषभ पंत 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।


न्यूजीलैंड और भारत के बीच Wellington के Basin Reserve में शुक्रवार से खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का पहला दिन न्यूजीलैंड के नाम रहा।  मैच में टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।


पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 16 रन के स्कोर पर पृथ्वी शॉ 16 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद 35 रन के स्कोर भारत का दूसरा विकेट चेतेश्वर पुजारा के रूप में गिरा और पुजारा 11 रन बनाकर आउट हो गए। टीम के स्कोर में 5 रन जुड़े ही थे कि कप्तान विराट कोहली 2 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद 88 रन के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 34 रन बनाकर आउट हो गए। भारत का पांचवा विकेट 101 रन पर गिरा और हनुमा विहारी 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत ने टीम को संभाला  और स्कोर को आगे ले गए। बाद में चाय तक भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए, लेकिन इसी बीच बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते पहले दिन का आखिरी सेशन का खेल नहीं हो पाया।  

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 38 और ऋषभ पंत 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू करने वाले काइल जैमिसन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। न्यूजीलैंड के रॉस टेलर का ये 100वां टेस्ट है। वो  टेस्ट, वनडे और टी-20  में 100-100 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Latest Videos

Latest Videos

Facebook Feed